www.hamarivani.com

Tuesday, September 14, 2010

शिव की नगरी सिवनी को फिर निराश करेंगें शिवराज?


राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के भाजपायी हल्कों में इस बात की तेजी से चर्चा चल रही हैं कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान गणेश उत्सव के दौरान ही निगम और मंड़लों में नामांकन करके भाजपाइयों को गणेश जी के प्रसाद के रूप में मोदक खिलाने वाले हैं।

यहां यह भी उल्लेखनीय हैं कि शिवराज ने शिव की नगरी सिवनी को निराश ही किया हैं। जिले के चार में से तीन विधायक भाजपा के रहते हुये भी किसी को भी मन्त्रीमंड़ल में नहीं लिया। प्रदेश के चार सांसदों को भाजपा ने विधानसभा के टिकिट दिये थे। जीतने के बाद चार में से तीन को मन्त्री बना दिया लेकिन सिवनी की नीता पटेरिया को मन्त्री नहीं बनाया।

राजनैतिक क्षेत्रों में जारी चर्चाओं के अनुसार पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, जिनकी टिकिट भाजपा ने काट दी थी, के साथ पूर्व मन्त्री डॉ. ढ़ालसिंह बिसेन भी निगम या मंड़ल के अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार हैं।लेकिन सदैव की भान्ति शायद इस बार भी शिव की नगरी सिवनी के भाजपाइयों शिव के पुत्र गणेश के जन्मोत्सव में बांटे जाने वाले मोदकों का आनन्द शायद ही उठाने को मिले।

वैसे तो ऐसी चर्चायें सरकार बनने के बाद से कई बार चली लेकिन शिवराज ने अपना पिटारा नहीं खोला। इस बार भी यदि गणेशोत्सव में मोदक का प्रसाद नहीं मिला तो फिर पितृ पक्ष में तो मिलने से रहा और जब इतने दिन के लिये बात टल जायेगी तो फिर ना जाने कब तक के लिये बात टल जाये?इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता हैं।

No comments:

Post a Comment