www.hamarivani.com

Sunday, April 18, 2010

जिले की प्रतिभायें भी सम्मानित होंगी सदभाव के आयोजन में
मशहूर शायर अब्दुल रब सदा एवं रचना एहसान के गजल संग्रह का होगा विमोचन
सिवनी। सदभाव संस्था के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे के कार्यक्रम में जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ ही मशहूर शायर मरहूम अब्दुल रब सदा साहब और रचना एहसान की गजल संग्रहों का विमोचन भी किया जायेगा। सदभाव के प्रचार सचिव अवधेश तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया हैं कि जिले की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सदभाव द्वारा आगामी 23 अप्रेल को आयोजित समारोह में जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जायेगा। संस्था द्वारा हिन्दी साहित्य के रमेश चातक और उर्दू साहित्य के जनाब एजाज आमिर को सम्मानित किया जायेगा। प्रतिभाशाली छात्रों में पांचवी में प्रथम कुमारी शिवानी को लोकमत समाचार,कक्षा 8वीं मे प्रथम तरुण कुमार को जबलपुर एक्सप्रेस,10वीं मे प्रथम सिद्धी पांड़ेंको साधना टी.वी.एवं 12 वीं में विज्ञान संकाय में प्रथम अनुराग चौधरी को दैनिक दलसागर द्वारा,वाणिज्य संकाय में प्रथम कु. मनीषा सच्चानी को दैनिक युगश्रेष्ठ द्वारा तथा कृषि संकाय में प्रथम पुरषोत्तम यादव,लखनादौन को दैनिक यशोन्नति द्वारा समृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवायें प्रदान करने वाले श्री डी.वी.नायर को उपभोक्ता जागरण के क्षेत्र में दैनिक जनपक्ष द्वारा,शासकीय कार्य के लिये श्री के.के.चौरसिया को वन कर्मचारी संघ द्वारा,खेल कूद के क्षेत्र में स्पेशल ओलम्पिक में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले शादाब खॉन को श्री पुष्पराज दुबे द्वारा,कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त करने वाले विलास कुमार तिजारे को प्रदीप राय, प्रदीप ट्रेक्टर्स द्वारा एवं सर्वश्रेष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में बरघाट नपं के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर को सुनील बघेल द्वारा सम्मानित किया जायेगा। संस्था के प्रचार सचिव अवधेश तिवारी ने बताया हैं कि जिले के मशहूर शायर मरहूम अब्दुल रब सदा साहब की गजलों के संग्रह Þवक्त को आइना चाहियेß का विमोचन कलीम कैसर तथा रचना एहसान की गजलों के संग्रह Þतेरी याद मेंÞ का विमोचन रिफ्त जमाल द्वारा किया जायेगा। सदभाव के प्रचार सचिव अवधेश तिवारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया हैं कि समिति को देश के प्रसिद्ध कवियों और शायरों की स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं जिनमें नज़र बिजनोरी बाम्बे,,यशपाल शर्मा ÞयशÞ फिरोजाबाद, साज इलाहाबादी इलाहाबाद, अर्जुन सिंह चान्द झांसी,कैफ काकोरबी लखनऊ ,मुन्नवर आजमी सागर,मोहतरमा रुखसार बलरामपुरी,सुश्री प्रज्ञा विकास रायबरेली,मोहतरमा परवीन नूरी कानपुर, सुश्री संगीता सरल, भोपाल,सागर त्रिपाठी बाम्बे तथा सदभाव के मंच से लाफ्टर चेलेंज तक का सफर तय करके देश में जिले का नाम रोशन करने वाले एहसान कुरैशी भी शामिल हैं। समिति ने गीतों और गजलों के शौकीन श्रोताओंं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गंगा जमुनी आयोजन का आनन्द लेकर सफल बनायें।

No comments:

Post a Comment