www.hamarivani.com

Wednesday, April 21, 2010

सदभाव का कवि सम्मेलन और मुशायरा आज
सदभाव पुरुस्कार रामदल समिति को:सदा एवं रचना के गजल संग्रह का होगा विमोचन:प्रतिभायें भी होंगी सम्मानित

सिवनी। आज सदभाव संस्था के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन होगा। पहला सदभाव पुरुस्कार रामदल समिति को दिया जायेगा। मशहूर शायर मरहूम अब्दुल रब सदा साहब और रचना एहसान की गजल संग्रहों का विमोचन भी किया जायेगा। जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। सदभाव के प्रचार सचिव अवधेश तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया हैं कि जिले की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सदभाव द्वारा आज 23 अप्रेल को संपन्न होगा।संस्था द्वारा घोषित प्रथम सदभावना पुरुस्कार शहर की राम दल समिति को दिया जायेगा जिसने दशहरे के जुलूस में रामदल की भूमिका का निर्वाह करने के साथ ही सांप्रदायिक सदभाव की मिसाल कायम करते हुये मुस्लिम धर्मावलंबियों के त्योहारों में समिति की ओर से स्वागत किया तथा गले मिलकर आपसी भाईचारे की जिले की परंपरा को मजबूत बनाया हैं। संस्था के प्रचार सचिव अवधेश तिवारी ने बताया हैं कि जिले के मशहूर शायर मरहूम अब्दुल रब सदा साहब की गजलों के संग्रह Þवक्त को आइना चाहियेß का विमोचन कलीम कैसर तथा रचना एहसान की गजलों के संग्रह Þतेरी याद मेंÞ का विमोचन रिफ्त जमाल द्वारा किया जायेगा। विज्ञप्ति में आगे बताया गया हैं कि संस्था द्वारा हिन्दी साहित्य के रमेश चातक और उर्दू साहित्य के जनाब एजाज आमिर को सम्मानित किया जायेगा। प्रतिभाशाली छात्रों में पांचवी में प्रथम कुमारी शिवानी को लोकमत समाचार,कक्षा 8वीं मे प्रथम तरुण कुमार को जबलपुर एक्सप्रेस,10वीं मे प्रथम सिद्धी पांड़ें को साधना टी.वी.एवं 12 वीं में विज्ञान संकाय में प्रथम अनुराग चौधरी को दैनिक दलसागर द्वारा,वाणिज्य संकाय में प्रथम कु. मनीषा सच्चानी को दैनिक युगश्रेष्ठ द्वारा तथा कृषि संकाय में प्रथम पुरषोत्तम यादव,लखनादौन को दैनिक यशोन्नति द्वारा समृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवायें प्रदान करने वाले श्री डी.वी.नायर को उपभोक्ता जागरण के क्षेत्र में दैनिक जनपक्ष द्वारा,शासकीय कार्य के लिये श्री के.के.चौरसिया को वन कर्मचारी संघ द्वारा,विधि संकाय में गोल्ड मेडिल प्रात करने वाली तब्बसुम खॉन तथा रसायन शास्त्र में गोल्ड मेडिल प्राप्त करने वाली खुशबू सदाफल को डॉ. के.एस.राजपूत द्वारा, खेल कूद के क्षेत्र में स्पेशल ओलम्पिक में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले शादाब खॉन को श्री पुष्पराज दुबे द्वारा,कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त करने वाले विलास कुमार तिजारे को प्रदीप राय, प्रदीप ट्रेक्टर्स द्वारा एवं सर्वश्रेष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में बरघाट नपं के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर को सुनील बघेल द्वारा सम्मानित किया जायेगा। सदभाव के प्रचार सचिव अवधेश तिवारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया हैं कि समिति को देश के प्रसिद्ध कवियों और शायरों की स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं जिनमें नज़र बिजनोरी बाम्बे,,यशपाल शर्मा ÞयशÞ फिरोजाबाद, साज इलाहाबादी इलाहाबाद, अर्जुन सिंह चान्द झांसी,कैफ काकोरबी लखनऊ ,मुन्नवर आजमी सागर,मोहतरमा रुखसार बलरामपुरी बलरामपुर,सुश्री प्रज्ञा विकास रायबरेली,मोहतरमा परवीन नूरी कानपुर, सुश्री संगीता सरल, भोपाल,सागर त्रिपाठी बाम्बे तथा सदभाव के मंच से लाफ्टर चेलेंज तक का सफर तय करके देश में जिले का नाम रोशन करने वाले एहसान कुरैशी भी शामिल हैं। समिति ने गीतों और गजलों के शौकीन श्रोताओंं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गंगा जमुनी आयोजन का आनन्द लेकर सफल

No comments:

Post a Comment