सारी रात चला सदभाव का कवि सम्मेलन और मुशायरा
प्रतिभायें सम्मानित हुयीं : सदा और रचना की किताबों का हुआ विमोचन : पहला सदभाव पुरुस्कार मिला राम दल समिति को
सिवनी। सदभाव का कवि सम्मेलन और मुशायरा संपन्न हुआ जिसमें जिले के साहित्यकारों के साथ ही अन्य क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। अब्दुल रब सदा और रचना एहसान के गजल संग्रह का विमोचन भी किया गया। पहला सदभाव पुरुस्कार शहर की रामदल समिति को दिया गया जिन्होंने सांप्रदायिक सदभाव कायम करने की मिसाल पेश की थी। प्रति वषाZनुसार इस वर्ष भी सदभाव ने अपने 12 वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन 23 अप्रेल को किया। इसमें देश के मशहूर शायर और कवियों ने गीतों और गजलों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संपदा हिंगने ने सरस्वती वन्दना से की और वन्दे मातरम पेश किया । सदभाव की मिसाल कायम करते हुये श्री सागर त्रिपाठी ने नाते पाक पेश की जिसकी श्रोताओं द्वारा खुल कर प्रशंसा की गई। ्रइस आयोजन में नज़र बिजनोरी बाम्बे,,यशपाल शर्मा ÞयशÞ फिरोजाबाद, अर्जुन सिंह चान्द झांसी,कैफ काकोरबी लखनऊ ,मुन्नवर आजमी,मुजावर मालेगांवी,मोहतरमा रुखसार बलरामपुरी,सुश्री प्रज्ञा विकास रायबरेली,मोहतरमा परवीन नूरी कानपुर, सुश्री संगीता सरल, भोपाल,सागर त्रिपाठी बाम्बे तथा सदभाव के मंच से लाफ्टर चेलेंज तक का सफर तय करके देश में जिले का नाम रोशन करने वाले एहसान कुरैशी ने अपनी रचनायें पेश कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। मुशायरे का संचालन नज़र बिजनोरी और अध्यक्षता सागर त्रिपाठी ने की है। इस आयोजन में जिले की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा हिन्दी साहित्य के रमेश चातक को मजहर अली द्वारा और उर्दू साहित्य के जनाब एजाज आमिर को आशुतोष वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतिभाशाली छात्रों में पांचवी में प्रथम कुमारी शिवानी को लोकमत समाचार के हरीश रावलानी,कक्षा 8वीं मे प्रथम तरुण कुमार को जबलपुर एक्सप्रेस,10वीं मे प्रथम सिद्धी पांड़ें को साधना टी.वी.के प्रशान्त शुक्ला,एवं 12 वीं में विज्ञान संकाय में प्रथम अनुराग चौधरी को दैनिक दलसागर के प्रमोद शर्मा एवं मगन श्रीवास्तव द्वारा,वाणिज्य संकाय में प्रथम कु. मनीषा सच्चानी को दैनिक युगश्रेष्ठ के विजय छांगवानी द्वारा तथा कृषि संकाय में प्रथम पुरषोत्तम यादव,लखनादौन को दैनिक यशोन्नति के मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा समृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवायें प्रदान करने वाले श्री डी.वी.नायर को उपभोक्ता जागरण के क्षेत्र में दैनिक जनपक्ष के संजय सिंह और अवधेश वितारी द्वारा,शासकीय कार्य के लिये श्री के.के.चौरसिया को वन कर्मचारी संघ के श्री ठाकरे द्वारा,विधि संकाय में गोल्ड मेडिल प्रात करने वाली तब्बसुम खॉन को संजय भारद्वाज तथा रसायन शास्त्र में गोल्ड मेडिल प्राप्त करने वाली खुशबू सदाफल को डॉ. के.एस.राजपूत द्वारा, खेल कूद के क्षेत्र में स्पेशल ओलम्पिक में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले शादाब खॉन को श्री पुष्पराज दुबे द्वारा,कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त करने वाले विलास कुमार तिजारे को प्रदीप राय, प्रदीप ट्रेक्टर्स द्वारा एवं सर्वश्रेष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में बरघाट नपं के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर को सुनील बघेल द्वारा सम्मानित किया गया। पुरुस्कृत होने वाली प्रतिभाओं का चयन प्रतिभा चयन समिति के अध्यक्ष प्रमाद शर्मा प्रखर ने किया। जिले के मशहूर शायर मरहूम अब्दुल रब सदा साहब की गजलों के संग्रह Þवक्त को आइना चाहियेß का विमोचन मशहूर शायर सागर त्रिपाठी द्वारा तथा रचना एहसान की गजलों के संग्रह Þतेरी याद मेंÞ का विमोचन देश के प्रसिद्ध कवि यशपाल यश द्वारा किया गया। जिसमें विधायक नीता पटेरिया और नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी भी उपस्थित थे। संस्था द्वारा घोषित प्रथम सदभावना पुरुस्कार शहर की राम दल समिति को दिया गया जिसने दशहरे के जुलूस में रामदल की भूमिका का निर्वाह करने के साथ ही सांप्रदायिक सदभाव की मिसाल कायम करते हुये मुस्लिम एवं अन्य धर्मावलंबियों के त्योहारों में समिति की ओर से स्वागत किया तथा गले मिलकर आपसी भाईचारे की जिले की परंपरा को मजबूत बनाया हैं। इस सम्मान के तहत स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र एवं एक हजार रूपये की नगद राशि दी गई। नप अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने घोषणा की हैं कि अपनी ओर से वे प्रति वर्ष सदभाव पुरुस्कार में पांच हजार रुपये की राशि प्रदान करेंगें। सदभाव पुरुस्कार के चयन का कार्य संस्था की समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल संचालन जकी अनवर ने किया। आकर्षक मंच सज्जा की जवाबदारी समिति के अध्यक्ष अनन्त यादव एवं सराहनीय स्वागत की जवाबदारी समिति के अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने बखूबी निभायी हैे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उक्त तमाम साथियों के अलावा सुबोध मालू,रामगोपाल बब्बा सोनी,चन्द्रभान सिंह बघेल,सुनील अग्रवाल,योगेन्द्र सोनी,रमेश अग्रवाल का योगदान सराहनीय रहा।

No comments:
Post a Comment