www.hamarivani.com

Thursday, February 11, 2010

क्या अगला पिछले से Þबड़ाÞ ही होगा-
जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनावों को लेकर इंका और भाजपा में हलचलें तेज हो गई हैं।19 सदस्यीय जिला पंचायत में कांग्रेस के दावे के अनुसार 13 सदस्यों के साथ उसका स्पष्ट बहुमत हैं और वह आसानी से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपना बनवा लेगी। दूसरी ओर भाजपा की रणनीति इंका के असन्तोष से लाभ उठाने की हैं। इंका में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के दावेन्दारों की कमी नहीं हैं। हर दावेदार के पक्ष में कोई ना कोई वजनदार तर्क मौजूद हैं। अभी तक तीनों बार जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पद कांग्रेस का ही कब्जा रहा हैं। आदिवासी महिला के रूप में पहली अध्यक्ष गीता उइके बनी फिर अनु. जनजाति की महिला रैनवती मानेश्वर और उसके बाद तीसरी महिला अध्यक्ष के रूप में पिछड़े वर्ग की महिला प्रीता ठाकुर अध्यक्ष बनीं थीं अब चौथे अध्यक्ष का चुनाव हो रहा हैं। अभी तक अध्यक्ष पद के रूप में चुनाव के प्रत्याशियों के चयन में इंका नेता हरवंश सिंह का जो आधार रहा हैं उसे लेकर इंकाइयों में मजाक में यह कहा जाने लगा हैं कि क्या अगला पिछले से Þबड़ाÞ ही होगार्षोर्षो

No comments:

Post a Comment