www.hamarivani.com

Friday, February 26, 2010

बरघाट और कुरई जनपद में पहली बार हुआ भाजपा का कब्जाविधायक
कमल मर्सकोलेऔर सन्तोष अग्रवाल की मेहनत लायी रंग
सिवनी। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भले ही कांग्रेस बरघाट और सिवनी विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय से चुनाव हारती रही हो लेकिन जनपद पंचायत बरघाट और कुरई में शुरू से ही कांग्रेस का वर्चस्व रहा हैं। लेकिन इस बार दोनो ही जनपद पंचायतों में भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया हैं। भाजपा के युवा विधायक कमल मर्सकोले और भाजपा नेता सन्तोष अग्रवाल की कुशल रणनीति के चलते दोनों जनपद पंचायतों में भाजपा ने पहली बार अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निZवाचित करवाने में सफलता प्राप्त कर ली हैं। कुरई जनपद में तो कांग्रेस के उम्मीदवार को सिर्फ चार वोटों से ही सन्तोष करना पड़ा। पूरे जिले भाजपा की जो दुर्गति हुयी हैं उसे देखते हुये यही कहा जा सकता हैं कि यदि अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह विधायक कमल मर्सकोले भी नििष्क्रय रह जाते तो भाजपा का नामलेवा भी कोई नहीं बचता।

No comments:

Post a Comment