www.hamarivani.com

Wednesday, March 24, 2010

news

भाजपा के सत्रह में से ग्यारह मंड़लों चुनाव हुये
अधिकृत घोषणा नहीं : गेन्द संगठन मन्त्री त्यागी के पाले में : चार मंड़लों में बनी सर्व सम्मति
सिवनी। जैसी संंभावना व्यक्त की गई थी वैसा ही कुछ हो रहा हैं भाजपा के संगठन चुनावों में। चुनावों के नाम मनोनयन का खेल खेला जा रहा हें। जिन मंड़लों में एक से ज्यादा नाम आए उनकी सूची चुनाव अधिकारियों से संगठन मन्त्री द्वारा बुलवा ली गई हैं।जिनकी अधिकृत घोषणा जिला मुख्यालय से की जायेगी। उललेखनीय हें कि जिले में भाजपा के 17 मंड़ल हैं। जिनमें से 11 मंड़लों के चुनाव होने का दावा किया जा रहा हैं। बताया जाता है कि इनमें से मात्र चार मंड़लों के चुनाव परिणामों की घोषणा की गई हें जिनमें गंगेरुआ,धारना,केवलारी और उगली मंड़लों सर्वसम्मति बनने का दावा किया जा रहा है। भाजपा के जिला संगठन मन्त्री सन्तोष त्यागी के निर्देशानुसार किसी भी वर्तमान मंड़ल अध्यक्ष को दोबारा चुनाव नहीं लड़ना हैं। जिन ग्यारह मंड़लों में चुनाव हुये है उनमें से सात मंड़लों में सर्वसम्मति नही बन पायी हैं। सभी चुनाव अधिकारियों ने इनकी सूची संगठन मन्त्री को सौंप दी है। अब वे जिले के भाजपा नेताओं की सलाह से इसका निर्णय करेगें तब सभी नामों की अधिकृत घोषणा की जायेगी। भाजपा के शेष बचे 6 मंड़लों के चुनाव क्यों रुके हेंर्षोर्षो और कब इनका चुनाव होगार्षोर्षो इसकी जानकारी अभी किसी को भी नहीं हैं। भाजपा कार्यकत्ताZओं में इस तरह से चुनाव कराने को लेकर तरह तरह की चर्चायें हो रहीं हें और उनका यह मानना हैं कि संगठन को जेबी संगठन बनाने की यह नेताओं की चाल हैं ताकि वे संगठन पर अपना कब्जा बनाये रख सकें।
सदभाव का कवि सम्मेलन और मुशायरा 23 अप्रेल को
देश के ख्याति प्राप्त शायर और कवि आंमत्रित : लाफ्टर चेलेज विनर एहसान कुरैशी भी शामिल होंगेंं
सिवनी। प्रति वषाZनुसार इस वर्ष भी सदभाव का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा होने जा रहा हैं। इस हेतु देश के ख्याति प्राप्त कवियों और शायरो को आमन्त्रित किया गया हैं। सदभाव के प्रचार सचिव अवधेश तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया हैं कि जिले की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सदभाव द्वारा आगामी 23 अप्रेल को एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जा रहा हैे। यहां यह उल्लेखनीय हैं कि सन 1998 से सदभाव हर साल एक ही मंच से देश की गंगा जमुनी संस्कृति के अनुसार एक ही मंच से हिन्दी गीतो और उर्दू गजलों की रस वषाZ करते आ रही हैे। इस साल इस आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त शायरों और कवियों को आमन्त्रित किया गया हैं। इनमें नज़र बिजनोरी बाम्बे,,यशपाल शर्मा ÞयशÞ फिरोजाबाद, राज इलाहाबादी इलाहाबाद,अर्जुन सिंह चान्द झांसी, कैफ काकोरबी,मुन्नवर आजमी सागर,मोहतरमा रुखसार बलरामपुरी,सुश्री प्रज्ञा विकास रायबरेली,मोहतरमा परवीन नूरी कानपुर, सुश्री संगीता सरल, भोपाल,त्रिपाठी मुजअवर मालेगांव को संस्था ने आमन्त्रित किया है। इस आयोजन में सदभाव के मंच से लाफ्टर चेलेंज तक का सफर तय करके देश में जिले का नाम रोशन करने वाले एहसान कुरैशी भी शामिल होंगें।

No comments:

Post a Comment